विश्व पर्यावरण दिवस पर थाना परिसर में किया गया पौधा रोपण. बताई गई कई महत्वपूर्ण बातें....

पिंटू प्रजापति @ Times Of Jharkhand

Jun 5, 2024 - 21:13
 0  81
विश्व पर्यावरण दिवस पर थाना परिसर में किया गया पौधा रोपण. बताई गई कई महत्वपूर्ण बातें....

खरौंधी(गढ़वा) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को खरौंधी थाना परिसर में पौधारोपण किया गया. प्रभारी थाना प्रभारी रवि केशरी सहित सभी पुलिस कर्मी ने संयुक्त रूप से पौधे लगाए तथा इनके संरक्षण का संकल्प लिया. 

मौके पर प्रभारी थाना प्रभारी रवि केशरी ने कहा कि आज इस बात की आवश्यकता है की सभी लोग पांच-पांच पेड़ लगाएं तथा इनका अपने बाल बच्चों की भांति देखभाल करें. उन्होंने कहा की पेड़-पौधे, जंगल-झाड़ है तभी मानव जीवन है. वर्ना इसकी परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। समय रहते हम लोगों को सचेत होने की आवश्यकता है। पौधे लगाने व संरक्षण की दिशा में पहल जरूरी है। पेड़ पौधे को काटे नहीं बल्कि इन्हें लगाएं और इनका संरक्षण करें। पेड़ पौधे से पर्यावरण को भी संरक्षण मिलता है। अंतत: इसका लाभ हमें ही होता है। इसलिए पेड़-पौधे का होना परम आवश्यक है। इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जाने की भी आवश्यकता है। आज पेडो की अंधाधुंध कटाई से प्रकृति हमसे खफा है , सभी लोगो को पेड़ लगाकर प्रकृति को बचाना है।मौके पर खरौंधी थाना के सभी पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow