रिम्स हॉस्पिटल में डॉक्टरों की हड़ताल, OPD सेवा हुई ठप। देखें पूरा खबर

मुख्य ब्यूरो रांची

Aug 14, 2024 - 09:48
Aug 14, 2024 - 09:50
 0  26
रिम्स हॉस्पिटल में डॉक्टरों की हड़ताल, OPD सेवा हुई ठप। देखें पूरा खबर
हड़ताल पर बैठे रिम्स के सभी चिकित्सक।

RANCHI ( मुख्य ब्यूरो) : कोलकाता के आरजी केएआर मेडिकल कॉलेज की सेकेंड ईयर पीजी की ड्यूटी के दौरान दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के बाद रिम्स के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर दिया।जिसके बाद रिम्स ओपीडी बंद करवा दिया। जूनियर डॉक्टरों और इंटर्न ने ओपीडी में बैठे सीनियर डॉक्टरों को भी ओपीडी बंद करवाने का आग्रह किया। इस कार्य बहिष्कार में आइएमए झारखंड के डॉक्टरों ने भी हिस्सा लिया।इसके बाद सभी सीनियर व जूनियर डॉक्टर रिम्स के रेमिनशन हाल में एकजुट हुए और डॉक्टरों की सुरक्षा व कोलकाता में हुई घटना पर आरोपी को सजा दिलाने को लेकर नारेबाजी की।

इसी बीच डॉक्टरों ने रिम्स की सुरक्षा पर भी सवाल उठाया और प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा, जिसमें रिम्स अस्पताल से लेकर हॉस्टल तक की सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया। इसके साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी दुरुस्त करने का आग्रह किया गया है।

कोलकाता में हुई घटना को लेकर पूरे देश में डॉक्टरों के बीच रोष है। जिसके बाद मंगलवार को डॉक्टरों की सुरक्षा व न्याय की मांग को लेकर रिम्स सहित राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी सेवा ठप कर दी गई है।

चिकित्सकों की मुख्य मांगें : 

- निष्पक्ष और गहन जांच के लिए मामले को तत्काल सीबीआई को स्थानांतरित किया जाए।

- डॉक्टरों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए।

- रात्रि पाली में काम करने वाले रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए वार्डों और इमरजेंसी में पुरुष, महिला डॉक्टरों के लिए अलग कमरे और शौचालय का प्रावधान सुनिश्चित किया जाए।

- पूरे कॉलेज और अस्पताल परिसर को कवर करने वाले पूरी तरह कार्यात्मक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए।

- पूरे परिसर और अस्पताल में 24 घंटे सक्षम गार्ड की व्यवस्था हो।

- कॉलेज परिसर में कार्यात्मक स्ट्रीट लैंप लगाई जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow