राज्य में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, देखें कहाँ कैसा रहेगा मौसम...

Feb 11, 2024 - 14:09
 0  62
राज्य में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, देखें कहाँ कैसा रहेगा मौसम...

Jharkhand : झारखंड में एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को जहां आसमान में आंशिक बादलों के साथ मौसम प्रायः शुष्क रहने का पूर्वानुमान है, वहीं 12 फरवरी से अगले तीन दिनों तक राज्य के अलग अलग क्षेत्र में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने का मौसम केंद्र रांची ने पूर्वानुमान (Jharkhand Weather) जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में हुए बदलाव को लेकर मौसम विभाग की ओर से 12 से 14 फरवरी तक के लिए वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. 11 फरवरी को राज्य के कुछ इलाकों में आसमान में आंशिक बादल छाएंगे, लेकिन मौसम प्रायः शुष्क रहने की संभावना है. 13 फरवरी को उत्तर पश्चिम, पलामू, गढ़वा, लातेहार, दक्षिण से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां के अलावा मध्य में रांची, बोकारो, गुमला समेत अन्य जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। वहीं 14 फरवरी को राज्य के उत्तरी हिस्से यानी देवघर, दुमका और संताल परगना और मध्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

रांची में हो सकती है बारिश :

राज्य की राजधानी रांची को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि 11 फरवरी को जहां आसमान में आंशिक बादल दिखेगा, वहीं 12 फरवरी से 14 फरवरी के बीच गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. इस दौरान रांची का तापमान 14℃ से 27℃ के बीच रहेगा.

12-14 फरवरी तक के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम केंद्र रांची ने 12 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक जिन जिन क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ साथ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना जताई है, उन जिलों में उस दौरान वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी किया है. वज्रपात की संभावना को देखते हुए खराब मौसम और गर्जन वाली स्थिति में सतर्क रहने की अपील की है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow