बड़ी खबर: मजदूर की मौत से ग्रामीणों ने किया सड़क जाम....

सगमा / रामानंद प्रजापति

Feb 6, 2024 - 03:59
 0  95
बड़ी खबर: मजदूर की मौत से ग्रामीणों ने किया सड़क जाम....
सड़क प्रदर्शन करते ग्रामीण

 सगमा (गढ़वा) : - धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा निवासी मुरारी साह के पुत्र जय प्रकाश साह की मौत रविवार को सड़क दुघर्टना में हो गई . जानकारी अनुसार जय प्रकाश साह बंशीधर नगर  में बन रहे बाई पास रोड़ में मजदुरी का कार्य कर अपने घर सगमा वापस लौट रहा था , इसी बिच नगर उटारी - धुरकी मुख्य पथ स्थित बरडीहा गांव के नहर पास संवेदक द्वारा पुल बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर जाने से घटना स्थल पर ही जय प्रकाश साह की दर्द नाक मौत हो गई , घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घटना की सुचना नगर उटारी थाना को दी गयी, मौके पर पहुंच नगर उटारी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया । सड़क दुघर्टना में जयप्रकाश की दर्दनाक मौत के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने मृत का शव लेकर दोपहर 12 बजे से नगर उटारी - धुरकी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, परिजनों का कहना था कि रोड़ के संवेदक द्वारा पुल बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में दिन प्रतिदिन कुछ ना कुछ घटना होते रहता है मगर संवेदक द्वारा खोदे गए गड्ढे में कहीं भी बैरिकेडिंग या लाल रिबन तक नहीं लगाया गया है, जिससे लोग पूल पुलिया में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जा रहे हैं . ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हुए है। मृतक के परिजनों के द्वारा नगर उटारी - घुरकी मुख्य मार्ग को जाम करने के बाद नगर उटारी के अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह नगर उटारी थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह धुरकी थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास करते हुए संवेदक द्वारा दो लाख संयोग राशि देने के असवासन के पांच घंटे बाद जाम हटा। इस मौके पर झामुमो नेता ताहिर अंसारी सगमा प्रखंड के पूर्व जिप सदस्य नंद गोपाल यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष विकाश कुमार पाण्डेय, एव, दिलीप यादव विधायक प्रतिनिधि बबलू ठाकुर नगर उटारी भाजपा मंडल अध्यक्ष उप प्रमुख अर्जुन पासवान,मुखिया तेजलाल राम उप मुखिया मंगलेश यादव, राजू कुमार गुप्ता,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow