केतार थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

शशि कुमार @ केतार (गढ़वा)

Jul 14, 2024 - 05:29
 0  15
केतार थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

मोहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित

केतार (गढ़वा) : थाना परिसर में मुहर्रम पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सावित्री कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई।इस बैठक में दोनो समुदाय के प्रबुद्ध लोगो के साथ साथ जनप्रतिनिधि,समाजसेवी उपस्थित थे।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लोगो से मुहर्रम पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का अपील की है।साथ बताया गया की जुलूस शांति पूर्वक निकाले।वहीं थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया कि कभी भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है या अप्रिय घटना घटित होने की संभावना दिखे तो शीघ्र इसकी सूचना दी जाए।इस मौके पर प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी,उपप्रमुख शंभू सिंह,बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुशील पाठक,प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद मुखिया मुनि देवी,मूंगा साह,प्रमोद कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद गुप्ता,कलेंद्र पासवान, समाजसेवी अजय वर्मा,रामविचार साहू,अनिल पासवान, दीनदयाल गुप्ता,अली हुसैन अंसारी,जसमुद्दीन अंसारी, हकीमुद्दीन अंसारी, मेराजुद्दीन अंसारी,सुरेश राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow