अनुमंडल स्तरीय मूलनिवासी संघ की बैठक संपन्न

खरौंधी

Feb 25, 2024 - 20:35
 0  6
अनुमंडल स्तरीय मूलनिवासी संघ की बैठक संपन्न

खरौंधी: BS4 राष्ट्रव्यापी महाजन जागरण अभियान के तहत मूल निवासी संघ के द्वारा अनुमंडल स्तरीय मूलनिवासी महापुरुष गुरु रविदास जी, वीर तिलका मांझी, संत गाडगे बाबा, एवं रामा बाई अंबेडकर,शिवा जी महाराज,बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी का संयुक्त जयंती राजकीय मध्य विद्यालय खरौंधी के प्रांगण में मनाया गया। जिसमें बताया गया की मूलनिवासी महापुरुषों का सपनों का भारत निर्माण में क्या योगदान रहा इन सभी विषयों पर चर्चा किया गया।

जिसमे संविधान प्रबोधक दिल्ली मनु राम ने कहा की भारत के संविधान लोकतंत्र, मूल निवासी पहचान आत्मसात करना जरूरी है बीएस4 (भारतीय संविधान,सम्मान , सुरक्षा, संवर्धन)राष्ट्र व्यापी महा जन जागरण अभियान चलाना जरूर है

गुरु रविदास जी ने बेगम पूरा की परिकल्पना किए थे जहाँ ऐसा राज्य जिसमे रह रहे लोग बिना गम का यानी लोग दुखी न हो सभी सुखी हो ऐसा परिकल्पना था यह बताया आक्रमणकारियों ने सबसे पहले मूलनिवासी लोगों को पढ़ने से वंचित रखा है इसलिए हमारे सभी मूलनिवासी 85 % लोगों को शिक्षा मिलना चाहिए ऐसा शिक्षा जो वैज्ञानिक सोच , दूरदर्शी होना चाहिए तभी मूल निवासी महापुरुषों का सपनों का भारत निर्माण हो पाएगा। इस कार्यक्रम के उद्घाटन कर्त्ता रामगहन मेहता मुखिया पंचायत चांदनी, रवि कुमार केशरी थाना प्रभारी खरौंधी, प्रस्तावक अमरेश राम शिक्षक संविधान प्रबोधक,संचालक, शंकर कुमार , अध्यक्षता मूलनिवासी संतोष राम संविधान प्रबोधक , कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मूलनिवासी कृष्णा प्रसाद शाह पंचायत खरौंधी मुखिया पति,विनोद राम संविधान प्रबोधक गढ़वा,उपेंद्र भारती पर्वमुखिया ग्राम पंचायत खरौंधी,विनोद राम संविधान प्रबोधक करिवाडीह,मंगलेश सिंह,राम अवध कुशवाहा,रामनरेश राजी ,मूलनिवासी रामकेश राम (मूलनिवासी संघ झारखंड प्रदेश सदस्य) मूलनिवासी नंदलाल राम(मूलनिवासी विद्यार्थी संघ प्रखंड खरौंधी),मूलनिवासी अजीत कुमार राम (मूलनिवासी विद्यार्थी संघ प्रखंड खरौंधी)मूलनिवासी राजा भारती,मूलनिवासी राजेंद्र राम सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow