अचानक बांध टूटने से धान का फसल हुआ बर्बाद

गुलाम मोहमद @ धुरकी

Aug 24, 2024 - 11:43
 0  127
अचानक बांध टूटने से धान का फसल हुआ बर्बाद

खुटिया मे बंगला खाड़ी पइन बांध टुटने से धान की फसल को हुआ नुकसान

गुलाम मोहमद की रिपोर्ट

धुरकी प्रखंड क्षेत्र के खुटिया पंचायत मे लगातार हो रहे वर्षा के कारण बांग्लाखाड़ी पइन बांध के टुटने से दस एकड़ मे लगा धान के फसल की बर्बादी हो गई है। शनिवार को एक दर्जन से अधिक प्रभावित किसान हफिज खान, गयासुद्दीन अंसारी,बिहारी बेदीया, वहाब मीयां, राजेंद्र गोड़, नान्हू साव, इसरातु अंसारी, इकबाल खान, आबिद अंसारी, नुरहक अंसारी ने बताया शुक्रवार से दिनभर रूक-रूककर हुए वर्षा के कारण मध्य रात्रि मे बंगला खाड़ी पइन का बांध टुट गया। वहीं बांध के टूटने के बाद उपरोक्त सभी किसानों का मेहनत से लगा-लगाया धान का फसल पुरी तरह पानी मे डुबकर बर्बाद हो गया है। प्रभावित किसानो ने बताया की गत कई वर्षों से सुखे और अकाल की मार से पहले से ही किसान नुकसान मे और कर्ज मे डुबे थे, वहीं इस वर्ष ससमय बारिश होने पर धान का बीज खरीदकर किसानो ने कड़ी मेहनत के साथ धान की रोपाई की थी। वहीं लगातार चौबीस घंटे से हो रहे बारिश के कारण बंगलाखाड़ी पइन का बांध टुट गया और उपरोक्त सभी किसानो की कमर टुट गई है। प्रभावित किसानो ने प्रशासन से मदद और भरपाई की गुहार लगाई है, और टूटे हुए बांध का जीर्णोद्धार की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow