नामांकन के बाद जयराम महतो की हुई गिरफ्तारी, इन कारणों से हुई है गिरफ्तारी....

मुख्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड @ times Of jharkhand

May 1, 2024 - 17:33
 0  34
नामांकन के बाद जयराम महतो की हुई गिरफ्तारी, इन कारणों से हुई है गिरफ्तारी....

बोकारोः झारखंड में गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद छात्र नेता जयराम महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। रांची में 2022 में विधानसभा घेराव के मामले में जयराम महतो को गिरफ्तार किया गया। रांची से बोकारो कई पुलिस टीम ने जयराम महतो को गिरफ्तार किया गया। लेकिन अरेस्ट कर रांची लाने के पहले उन्हें सभा करने की अनुमति भी दी गई। अब यह माना जा रहा है कि जयराम महतो को अरेस्ट करने के बाद पुलिस उन्हें रांची ले जाएगी।

जयराम महतो की गिरफ्तारी से माहौल हुआ गरम

इससे पहले जयराम महतो की गिरफ्तारी के पहले माहौल काफी गरम रहा। जयराम महतो ने पुलिस पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि उनको नामांकन के बाद सभा को संबोधित करने दिया जाए, ताकि जो जनता उनको सुनने आई है, उन्हें वो अपना संदेश दे सके। जयराम महतो ने यह भी कहा कि यदि उन्हें इस तरह से जबरन गिरफ्तार किया जाता है, तो वो पुलिसिया कार्रवाई के बाद हीरो बन जाएंगे।

दो साल पुराने मामले में गिरफ्तारी से नाराजगी

जयराम महतो ने कहा कि बिना नोटिस किये दो साल पुराने मामले में पुलिस उनकी गिरफ्तारी करने पहुंची हैं, प्रशासन से लोगों को न्याय की उम्मीद रहती है। लेकिन इस तरह की कार्रवाई से पुलिस-प्रशासन पर से लोगों का विश्वास कम हो जाएगा। जयराम महतो ने दावा किया कि करीब 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच डेढ़ लाख लोग उनके नामांकन में आए हैं, उन्हें लोगों को संबोधित करने का मौका दिया जाए, ताकि वे अपने समर्थकों को समझा सकें और शांतिपूर्ण माहौल बन सके। छात्र नेता जयराम महतो ने कहा कि उनके कद से सारे नेता खौफ खा रहे हैं, इसलिए नामांकन के दिन उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।

कौन हैं जयराम महतो??

छात्र नेता से एक्टिव पॉलिटिक्स में कदम रखने वाले जयराम महतो ने झारखंड में नई राजनीतिक पार्टी बनाई है। इस पार्टी का नाम ‘झारखंड भाषा खतियान संघर्ष समिति’ रखा है। इस पार्टी के अध्यक्ष बने जयराम महतो ने खुद गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। हालांकि उनकी पार्टी के उम्मीदवार रांची , धनबाद, हजारीबाग और अन्य लोकसभा सीटों पर भी चुनाव मैदान में हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow