जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

Feb 23, 2024 - 03:35
 0  12
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

गढ़वा :  झारखंड शिक्षा परियोजना गढ़वा द्वारा जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंडों से प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी आकाश कुमार समेत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी झारखंड शिक्षा परियोजना गढ़वा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर किया गया। प्रखंडों की तरफ से लगाए गए प्रदर्शनी का आकलन एवं निर्णय हेतु चार सदस्य निर्णायक मंडली बनाई गई। जिसमें प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय पूजा, सहायक शिक्षिका हरिजन मध्य विद्यालय गढ़वा धर्मेंद्र कुमार, सहायक शिक्षक मध्य विद्यालय टंडवा रमन तथा अमरेंद्र सिंह, सहायक शिक्षक मध्य विद्यालय लात दाग मेराल शामिल थे। कार्यक्रम का निर्णायक मंडल द्वारा क्रमशः भवनाथपुर नगर एवं सगमा द्वारा निर्मित प्रदर्शनी को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया। भवनाथपुर ने अपने प्रदर्शनी में वर्किंग मॉडल ऑफ हार्ट नगर ने चंद्रयान मॉडल 3 एवं सगमा ने अर्थक्वेक अलार्म बनाया। विभाग की ओर से अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी को संबोधित किया और भविष्य में इससे भी अच्छी प्रदर्शनी लगाने के लिए उत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन पूनम श्री प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मेराल ने बेहतर तरीके से किया जबकि कार्यक्रम का संयोजन एवं व्यवस्था प्रभारी कार्यक्रम पदाधिकारी शंभू दत्त मिश्रा ने किया। विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र तथा शेष प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र के रूप में सांत्वना पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में संबंधित शिक्षक, छात्र के साथ-साथ प्रखंड से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, बीआरपी, सीआरपी आदि ने भाग लिया, जिसमें लगभग 150 लोग उपस्थित हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow