सड़क दुर्घटना में चार लोग हुए घायल

भावनाथपूर/ विशाल चौधरी

Feb 16, 2024 - 06:19
 0  189
सड़क दुर्घटना में चार लोग हुए घायल

भवनाथपुर ( गढ़वा) : थाना क्षेत्र के भवनाथपुर -टाउनशिप मुख्य मार्ग स्थित देवी धाम से आगे तीखे मोड़ पर गुरुवार की शाम दो बाईक के बीच हुई आमने सामने की टक्कर. वहीं इस टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जो घायल व्यक्ति में रेहला थाना क्षेत्र के मुरमा खुर्द निवासी सुदेश्वर यादव पिता बिकाऊ यादव, छतरपुर थाना क्षेत्र के खुखरो निवासी विकास सिंह तथा भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अधौरा गांव निवासी अरविंद सिंह पिता राजेंद्र सिंह व बादल सिंह पिता बिनोद सिंह का नाम शामिल है।उक्त सभी घायलों को स्थानीय लोगो के सहयोग से 108 एम्बुलेंस से ईलाज हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य कें

द्र लाया गया, जहाँ चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सुदेश्वर यादव तथा विकास सिंह की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार आसपास के ग्रामीणों ने बताया की सुदेश्वर यादव गुरुवार की शाम भवनाथपुर प्रखंड के कैलान गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था, जबकि टाउनशिप की तरफ से एक ही बाईक पर सवार नशे में धुत विकास सिंह, अरविंद सिंह व बादल सिंह ने तेज रफ्तार में सुदेश्वर की बाईक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे दोनों बाईक सवार चारो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर बाईक दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भवनाथपुर थाना के एस आई प्रभु मेहता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनो बाईक को जब्त कर थाना लाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow