विशुनपुरा बीडीओ का शव फंदे से लटकते हुए मिला।

पिंटू प्रजापति @ times Of jharkhand

Apr 27, 2024 - 19:46
 0  107
विशुनपुरा बीडीओ का शव फंदे से लटकते हुए मिला।
फाइल फोटो

विशुनपुरा( गढ़वा) :- विशुनपुरा बीडीओ हिरामन केरकेट्टा ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी बीडीओ आवास पहुंच मामले की जानकारी लिया। वरीय पदाधिकारी की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़ा जा रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह से बीडीओ आवास के बाहर नही निकले थे। काफी देर होने के बाद ब्लॉककर्मियो ने घर का दरवाजा खटखटाया। कुछ रिस्पॉन्स नही मिलने के बाद खिड़की से अंदर झांका तो सभी कर्मी सन्न रह गए। बीडीओ का शव फंदे से झूल रहा था। जिसके बाद वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow