योग्य लाभूक को नहीं मिल रहा अबुआ आवास, सूची में अयोग्य लाभूक का नाम

खरौंधी/ पिंटू प्रजापति

Feb 8, 2024 - 09:35
 0  126
योग्य लाभूक को नहीं मिल रहा अबुआ आवास, सूची में अयोग्य लाभूक का नाम

     खरौंधी (गढ़वा)     :  खरौंधी प्रखंड के खरौंधी पंचायत के अबुआ आवास लाभूकों ने अबुआ आवास के सूची अयोग्य लोगों का नाम शामिल करने पर महिला लाभुकों ने प्रखंड कार्यालय पर जमकर हंगामा किया. जिसमे अबुआ आवास के लाभुकों ने कहा कि पंचायत में अबुआ आवास की योग्य लाभुकों की सूची मे वैसे लाभुकों का नाम शामिल हैं.जिनका पहले से पक्का का मकान है.इसमे स्वयं सेवकों के परिजनों का भी नाम है जो कि उनके घरों मे परिवार के सदस्यों के नाम पर पहले से दो या तीन प्रधानमंत्री आवास मिल गया है. इस सूची मे कच्चा मकान, गरीब, असहाय लोगों का नाम योग्य लाभुकों की सूची में शामिल नहीं है. उनकी संख्या अधिक है जिनका पहले से पक्का मकान है. जो लोग संपन्न हैं.उनका योग्य लाभूकों की सूची में नाम दर्ज हैं.लाभुकों ने बिडिओ से मांग करते हुए कहा कि संपन्न लोगों का नाम हटाकर योग्य लाभूकों का नाम सूची में शामिल किया जाए .खरौंधी वार्ड सदस्य मुनी देवी ने बताया कि हमारे वार्ड मे अनुसूचित जाति की संख्या सबसे अधिक है. इस वार्ड में सिर्फ दो लोगों का नाम सूची में है.उन्होंने कहा कि यह कारनामा ब्लॉक कोर्डिनेटर, स्वयं सेवक की मिलीभगत से सूची तैयार किया गया है. वार्ड सदस्य ने तत्काल जांच करते हुए गरीब योग्य लाभूकों का नाम शामिल करने का आग्रह किया है. साथ ही कही की अगर ऐसा नहीं हुआ तो हमलोग उपायुक्त के पास शिकायत करने के लिए मजबूर होंगे.

 जांच कर योग्य लाभूक को मिलेगा आवास

इस पर बिडिओ रविन्द्र कुमार ने बताया की  एक एक लाभूक की जांच स्वयं किया जायेगा .जिसमें  योग्य लाभुकों को ही आवास अबुआ मिलेगा.

इस मौके पर उपस्थित लाभूक    - बसंती देवी, कौशल्या देवी, सीता देवी, सरस्वती कुंअर, तेतरी देवी, पटनी देवी, फुलवंती देवी, प्रभावती देवी, उषा देवी, सोनी देवी, कश्मीरा देवी, सुजांती देवी, किरण देवी, फूल कुमारी देवी, कश्मीरा देवी, विंध्याचल राम, सविता देवी, शिव मित्री देवी, कुसुमर कुंअर, विकांति देवी, चानो देवी, विद्यावती देवी, रूपा देवी, अखिलेश राम, सोनू कुमार, गीता देवी, सुजलती देवी, गीता देवी, सुदर्शन पासवान, समलावती देवी, सुग्रीव राम, उर्मिला देवी, विद्यावती कुंअर आदि लोग उपस्थित थे.

 अपने आसपास के पल पल की खबर देखने के लिए सब्सक्राइब करें????????

https://youtube.com/channel/UC_-Zi-3s-2kTI8YQOor7BSw

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow