पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को किया गिरफ्तार, युवक के पास मिले ये समान....

ब्यूरो रिपोर्ट

Jun 1, 2024 - 15:54
 0  34
पुलिस ने  चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को किया गिरफ्तार, युवक के पास मिले ये समान....

पलामू: शुक्रवार को संध्या गश्ती के क्रम में डी०ए०वी० इंजीनीयरिंग कॉलेज ग्राम भुसड़िया के पास पलामू पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान. इस क्रम में एक मोटरसाईकिल पर तीन युवक सवार होकर आ रहे थे. जंहा पुलिस बल को देखते ही गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास किये इस क्रम में पुलिस बल के द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ा गया एवं अन्य दो व्यक्ति अंधेरा एवं झाड़ी का फायदा उठाकर भाग में सफल रहे. गिरफ्तार अभियुक्त के पास से निरीक्षण के क्रम में एक पिस्टल, मोबाईल एवं बिना नंबर का सुपर स्प्लेण्डर मोटरसाईकिल विधिवत जप्त किया गया एवं अवैध तरीके से हथियार रखने के आरोप में 1. विकाश कुमार यादव पिता - आलोक कुमार यादव ग्राम - बरसैता थाना पाटन जिला पलामू 2. विकाश कुमार यादव पिता स्व० सेवक यादव ग्राम - बखोरीडेय केवकी थाना बरवाडीह जिला लातेहार 3. सनु ग्राम जेलहाता थाना शहर जिला पलामू के विरूद्ध सतबरवा थाना कांड संख्या 61/2024, दिनांक 31.05.2024 धारा 25 (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया . वहीं इस क्रम में गिरफ्तार विकाश कुमार यादव पिता आलोक कुमार यादव ग्राम- बरसैता थाना पाटन जिला पलामू का निवासी है

वहीं इस छापामारी टीम में शामिल पु०अ०नि० अंचित कुमार थाना प्रभारी सतबरवा थाना ,. स०अ०नि० राजीव कुमार , सुबोध कुमार, सुनिल राम सतबरवा थाना रिजर्व गार्ड, सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow