बड़ी खबर : जेई का फंदे से लटका मिला शव, देखिये क्या है मामला.....
Times of Jharkhand desk
रामगढ़: रामगढ़ जिले के भदानीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकोर निवासी अशोक कुमार सिन्हा का 30 वर्षीय बेटा गोला प्रखंड में पंचायती राज विभाग में पदस्थापित कनीय अभियंता सुधांशु कुमार का शव शनिवार को रजरप्पा प्रोजेक्ट के आवासीय कॉलोनी स्थित 1 बी/2 क्वार्टर में झूलता हुआ मिला।
वहीं घटना की सूचना पाकर रजरप्पा थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर हस्पताल रामगढ में भेजा। पुलिस के अनुसार को पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि हत्या या आत्महत्या का मामला है। पुलिस अनुसंधान में जुट चुकी है।
क्या है पूरा मामला??
जानकारी के अनुसार बताया गया की सुधांशु कुमार गोला ब्लॉक में कनीय अभियंता के पद पर कार्यरत था। वे प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा, 15 फाइनेंस, कल्याण विभाग देखता था। मजिस्ट्रेट ड्यूटी भी मिली थी। शनिवार को ड्यूटी में नहीं मिलने पर विभागीयों ने फोन किया, परंतु कोई जवाब नहीं मिलने के कारण गोला सीओ को सूचना दिया गया। उसके बाद गोला सीओ ने रजरप्पा थाना पुलिस को सूचना दी और पुलिस की मजूदगी में दरवाजा खोला गया।
बताया जाता है कि बड़कीपोना निवासी किरण महतो रजरप्पा के टाउनशिप में कार्यरत है। इन्हीं के नाम पर क्वार्टर आवंटन है, जिसमें जेई रहता था। उधर, घटना की सूचना मिलने पर बीडीओ संजय उमर सांडिल्य घटनास्थल पर पहुंचे।
What's Your Reaction?